कर्ज मुक्ति का उपाय
^^^^^^^^^^^^^^^^^
✍ *ज्योतिषाचार्य मंजुल कीर जैन
👉आज लगभग सभी व्यक्ति कम अथवा अधिक कर्ज से ग्रस्त हैं ।
👉यहां तक कि बड़े से बड़े करोड़पति भी कर्ज लेते हैं,परंतु कुछ लोग ही इससे मुक्त हो जाते हैं ओर कुछ नही हो पाते है।
👉कई बार यह देखा गया है कि किसी ने कर्ज तो 10000 का लिया, परंतु वही कार्य 100000 हो गया ।
👉कई बार कई लोगों की पत्रिकाओं में ऐसा योग होता है ,कि वह लाख चाहने पर भी कर्ज से मुक्त नहीं हो पाते हैं।
👉कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति किसी गलत समय में कर्ज ले लेता है, जिससे वह चुका नहीं पाता है।
👉 आपको इस बात की जानकारी दी जा रही है कि आप कब कर्ज ले , ओर वह कब ना ले।
👉जिससे आप समय से मुक्त हो सके।
👉जिस दिन अथवा जिस समय पर कर्ज लेने को मना किया जाता है, उस दिन अथवा उस समय में कर्ज के लिए आवेदन भी ना करें ।
👉नीचे जो समय अथवा योग कर्ज न लेने के लिए लिखे है , यदि उस समय अथवा योग में कर्ज दिया जाए तो वापस करने में आसानी होती है:—-👇
(1) कर्ज कभी भी मंगलवार को ना लें
यह प्रयास करें कि आप जो भी कर्ज ले ,उस की प्रथम किस्त आप प्रथम मंगलवार से ही वापस करना आरंभ करें।
(2)आप वृद्धि नामक योग में कर्ज न लें क्योंकि नाम के अनुसार इस योग का कर्ज कभी समाप्त नहीं होता है
(3)आप किसी भी संक्रांति अर्थात सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करे ,तब कर्ज़ ना लें
(4)इसी प्रकार अमृत सिद्धि योग, द्विपुष्कर , तथा त्रिपुष्कर योग में भी कर्ज नहीं लेना चाहिए
(5)आप हस्त नक्षत्र में भी कर्ज ना लें
(6) स्थिर लग्न में भी कर्ज नहीं लेना चाहिए
(7) चर लग्न मेष, कर्क, तुला ,मकर लग्न में लिया गया का जल्दी घटाया जाता है इसलिए आप चर लग्न में ही कर्ज ले।
(8)बुधवार के दिन आप किसी अन्य को कर्ज ना दें अन्यथा यह पैसा डूब जाएगा
(9)आप स्वाति, पुनर्वसु, श्रवण ,धनिष्ठा ,शतभिषा, मृगशिरा, रेवती , चित्रा, अनुराधा, अश्विनी, पुष्य, विशाखा नक्षत्र में से किसी भी नक्षत्र में कर्ज ले सकते हैं। जिससे आप जल्दी ही कर्ज मुक्त हो सकें।
👉 निवेदन है कि कोई भी पोस्ट सम्बन्धी जानकारी चाहिए हो, या शंका हो तो पर्सनल पर मैसेज करे या कॉल करे।
जंय जिनेन्द्र🙏
*✍ज्योतिषाचार्य मंजुल कीर जैन